📢 नेकी की दीवार द्वारा राहगीरों को गर्मी से राहत हेतु गमछों का वितरण ☀️🧣

भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए “नेकी की दीवार” पहल के अंतर्गत राहगीरों, श्रमिकों एवं जरूरतमंद लोगों को गर्मी से बचाव के लिए निःशुल्क गमछों का वितरण किया जाएगा।

इस सेवा कार्य का उद्देश्य लोगों को तेज धूप और लू के प्रभाव से बचाने के साथ-साथ समाज में सहयोग एवं मानवता की भावना को बढ़ावा देना है।

आप सभी से अनुरोध है कि इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक इस सहायता को पहुँचाने में भागीदार बनें।

🤝 आइए, मानवता की सेवा का संकल्प लें।
🌞 गर्मी से बचाव, सेवा का भाव।

🙏 नेकी की दीवार



Facebook
Twitter
WhatsApp