गोमती उद्गम स्थान पर चलाए जा रहा स्वच्छता अभियान नेकी की दीवार

विधायक और डीएम ने संस्थाओं और छात्रों के साथ शुरू किया अभियान  उद्गम स्थल से धारा को गति देने के लिए तीन दिन तक चलेगा श्रमदान
के सरंक्षण के लिए प्रयास शुरु किए हैं। इसके तहत बुधवार को गोमती उदगम स्थल के पास तीन दिवसीय सफाई अभियान शुरु किया गया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक बाबूराम पासवान और नेकी की दीवार संस्था के संस्थापक गुरमेल सिंह ने इस तीन दिवसीय अभियान का खुद फावड़ा चलाकर शुभारंभ किया। इसमें सरकारी विभाग और सामाजिक संस्थाओं ने भागीदारी की। एक साथ सैकड़ों लोग साफ सफाई में जुटे। तीन दिन तक श्रमदान गोमती उद्गम स्थल पर डीएम समेत अधिकारियों ने श्रमदान किया।

नदी के मार्ग में अवरोध उत्पन्न कर रहे झाड़ झंकाड़ और खरपतवारों को हटाया जाएगा। जेसीबी मशीनों से नदी की क्षतिग्रस्त पटरियों को सही कराने का काम किया जा रहा है। इस दौरान पूरनपुर के लकी चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने नदी के किनारे और आसपास पड़ी गंदगी को साफ किया। इस दौरान छात्राओं ने जागरुकता से ओतप्रोत नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए। छात्रा जपवीर कौर, इल्मा, सायना, जुबरा, आरोही, हरगुन, अनवी, आफिया, आन्या, हर्षाली, ने मां गोमती पर सुन्दर गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा चंदा देवी अध्यांश ने भाषण के माध्यम से नदियों की सफाई और संरक्षण का महत्व बताया। इस दौरान अतिथितियों को सम्मानित किया गया।
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि गोमती नदी हमारे जिले की जीवन रेखा है। इसकी सफाई और संरक्षण हम सबका दायित्व है। विधायक बाबूराम पासवान इस आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर जिला अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, विधायक बाबूराम पासवान, एसडीएम प्रमेश कुमार, एआरटीओ वीरेंद्र सिंह, सीडीओ राजेंद्र श्रीवास, निदेशक डा. अमन नागी, संस्थापक गुरमेल सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp